Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में निर्दलीय प्रत्याशी ने मौत के अगले दिन 3 वोटों से जीता नगर निकाय चुनाव

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 14 May, 2023
सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) में कादीपुर नगर पंचायत की निराला नगर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सन्तराम ने जीत दर्ज की है। यूपी नगर निकाय चुनाव की शनिवार को हुई मतगणना से पहले सन्तराम की शुक्रवार को हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई थी। नगर पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए सन्तराम ने अपने प्रतिद्वंद्वी रमेश को 3 वोटों से हराया।