सपना चौधरी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में किया डेब्यू, कहा- 'सपने सच होते हैं'
हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी ने शुक्रवार को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में डेब्यू किया और वह पिंक गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर उतरीं। उन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "सपने सच होते हैं। यह पसीने, बलिदान और दृढ़ संकल्प से भरी एक लंबी यात्रा रही है। इसे संभव बनाने वाले सभी लोगों का शुक्रिया।"
read more at ThePrint


