पुरुष टी20 विश्व कप की तुलना में कितनी है महिला टी20 विश्व कप की पुरस्कार राशि?
महिला टी20 विश्व कप 2023 के विजेता ऑस्ट्रेलिया को $1 मिलियन (करीब ₹8.3 करोड़) की पुरस्कार राशि मिली है जबकि टूर्नामेंट के उप-विजेता दक्षिण अफ्रीका को $500,000 (करीब ₹4.15 करोड़) मिले हैं। गौरतलब है, पुरुष टी20 विश्व कप 2022 के विजेता इंग्लैंड को $1.6 मिलियन (करीब ₹13.25 करोड़) और उप-विजेता पाकिस्तान को $800,000 (करीब ₹6.6 करोड़) मिले थे।
read more at CricTracker


