बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स 2024 के लिए प्रेज़ेंटर्स की सूची हुई जारी, दीपिका पादुकोण भी हैं शामिल
बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स 2024 के लिए प्रेज़ेंटर्स की सूची जारी कर दी गई है जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है। वहीं, डेविड बेकहम, कैट ब्लैंचेट, दुआ लीपा, लिली कॉलिंस, अडजोआ अंदोह, ह्यू ग्रैंट और एम्मा कॉरिन को प्रेज़ेंटर्स के तौर पर शामिल किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, यह समारोह 18 फरवरी को लंदन में आयोजित किया जाएगा।
read more at Hindustan Times


