800 इलेक्ट्रिक बसों के साथ देश का सर्वाधिक ई-बसों वाला शहर बना दिल्ली: सीएम केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को 400 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा, "दिल्ली की सड़कों पर कुल 800 ई-बसें दौड़ रही हैं...और यह देश का सर्वाधिक ई-बसों वाला शहर बन गया है।" उन्होंने कहा, "ई-बसों के लिए केंद्र सरकार ने कुल ₹417 करोड़ की सब्सिडी दी है...दिल्ली सरकार इसपर ₹3,674 करोड़ खर्च करेगी।"
read more at ABP न्यूज़


