Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर लगी भीषण आग, दमकल के 6 वाहन मौके पर मौजूद

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 28 March, 2022
दिल्ली में सोमवार को गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर भीषण आग लग गई और आग बुझाने के लिए दमकल विभाग के 6 वाहन मौके पर मौजूद हैं। दमकल विभाग को दोपहर करीब ढाई बजे आग लगने की सूचना मिली थी। बकौल रिपोर्ट्स, आसपास के इलाकों में भी धुआं फैल गया है जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।