Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आंध्र प्रदेश के सीएम रेड्डी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर ईसी ने चंद्रबाबू नायडू को भेजा नोटिस

short by श्वेता भारती / on Friday, 5 April, 2024
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर चुनाव आयोग ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को नोटिस भेजकर 48 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। दरअसल, नायडू ने एक रैली में कथित तौर पर रेड्डी को 'राक्षस', 'जानवर', 'चोर' और अन्य अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया था।