Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मणिपुर में ताज़ा हिंसा में 4 लोगों की मौत के बाद कुकी समूह ने किया बंद का आह्वान

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 31 August, 2023
मणिपुर में हुई ताज़ा हिंसा में 4 लोगों की मौत के बाद इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने गुरुवार को चुराचांदपुर में तत्काल प्रभाव से आपातकालीन बंद का आह्वान किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पानी और चिकित्सा आपूर्ति समेत आवश्यक सेवाओं को बंद के दायरे से बाहर रखा गया है। आईटीएलएफ कुकी समुदाय का एक समूह है।