2016 से 2022 के बीच बच्चों से रेप के मामलों में 96% की हुई बढ़ोतरी: रिपोर्ट
एनसीआरबी के आंकड़ों के आधार पर गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) 'सीआरवाई' ने बताया है कि 2016-2022 के बीच बच्चों से रेप के मामले 96% बढ़े हैं और इनमें सभी तरह के पेनिट्रेटिव असॉल्ट शामिल हैं। साल 2020 को छोड़कर, 2016 के बाद से रेप की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है और अकेले 2021-2022 के बीच ऐसे मामले 6.9% बढ़े।
read more at भाषा


