ज़ीनत ने शेयर की एक ऐड के लिए खींची गई अपनी पुरानी तस्वीर, कहा- यह झुमके आज भी मेरे पास हैं
ज़ीनत अमान ने 16 साल की उम्र में एक चाय ब्रैंड के लिए आगरा में शूट किए गए एक विज्ञापन से अपनी तस्वीर शेयर की है। 71-वर्षीय अभिनेत्री ने लिखा, "'द' ज़ीनत अमान बनने से पहले मैं केवल एक स्कूली छात्रा थी जिसका चेहरा काफी फोटोजेनिक था। इस तस्वीर में पहने गए झुमके मेरे थे...आज भी मेरे पास हैं।"
read more at Instagram


