Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान से ठीक पहले खड़ा दिखा अतिरिक्त यात्री, टर्मिनल वापस लौटा विमान

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 21 May, 2024
मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ान से ठीक पहले इंडिगो की फ्लाइट में एक अतिरिक्त यात्री खड़ा दिखा जिसके बाद विमान टैक्सीवे से टर्मिनल पर वापस लौट आया और यात्री को उतार दिया गया। यात्री को गलती से अन्य यात्री के लिए आरक्षित सीट आवंटित कर दी गई थी। खाली सीटें रहने की संभावना से बचने के लिए एयरलाइन्स ओवरबुकिंग करती हैं।