Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में अफेयर को लेकर मामा ने की लड़की की हत्या, शव को उपलों के ढेर में रखकर जलाया

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 6 February, 2024
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में 21 वर्षीय लड़की की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने उसके मामा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लड़की के अफेयर से नाराज़ होकर उसकी हत्या की और शव पर पेट्रोल डालकर उसे उपलों के ढेर में रखकर जला दिया। सोमवार को सड़क किनारे लड़की की अधजली लाश मिली थी।