लुटेरा होने के शक में भीड़ ने पाक में शख्स की पीट-पीटकर हत्या की, पुलिस जांच में बेकसूर मिला
पाकिस्तान के कराची में पिछले सप्ताह जिस व्यक्ति की लुटेरा होने के संदेह में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, वह पुलिस की जांच में बेकसूर पाया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "वह निर्दोष था और व्यक्तिगत विवाद के कारण उसे जानबूझकर उसके पड़ोसियों ने फंसाया था।" बकौल पुलिस, "लूट की कोई घटना ही नहीं हुई थी।"
read more at भाषा


