'आधार' को राशन योजना से लिंक न कर पाने पर 58 वर्षीय व्यक्ति की बंगाल में भूख से हुई मौत
अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल) में एक चाय मज़दूर समिति का आरोप है कि एक 58-वर्षीय मज़दूर अपने 'आधार' को केंद्र की अंत्योदय अन्न योजना से लिंक नहीं कर पा रहा था और उसकी भूख से मौत हो गई है। बकौल समिति, मृतक के परिवार को 2-3 साल से राशन नहीं मिल रहा था। ज़िला प्रशासन ने जांच की बात कही है।


