क्या हैं भारत की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे परियोजना की खासियतें?
1,350 किलोमीटर लंबा दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे भारत की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे परियोजना है। यह ₹1 लाख करोड़ में बनेगा जिसके बाद दिल्ली-मुंबई का सफर 24 घंटे से घटकर 12 घंटे का हो जाएगा। यह 6 राज्यों/यूटी (दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र) से गुज़रेगा। एक्सप्रेसवे के 30 टोल प्लाज़ा को यात्री 10 सेकेंड से कम समय में पार कर सकेंगे।
read more at X (formerly Twitter)


