Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

90 डिग्री तक झुकी गर्दन वाली लड़की का हुआ ऑपरेशन; 5 साल बाद सीधा देखने में हुई सक्षम

short by Gunjan Goswami / on Wednesday, 11 August, 2021
साढ़े पांच साल से करीब 90 डिग्री पर झुकी गर्दन के साथ रह रही गुजरात की एक 7-वर्षीय बच्ची का नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में सफलतापूर्वक ऑपरेशन हुआ। 'टोर्टिकॉलिस' नामक बीमारी से पीड़ित बच्ची की गले की मांसपेशियों में ट्यूमर था जिससे उसकी गर्दन एक तरफ झुक गई थी। इससे पहले, बच्ची की 2 असफल सर्जरी हो चुकी थी।
read more at Times Now