यूपी में ज्ञानवापी मामले पर 'जेल भरो' का आह्वान करने वाले तौकीर रज़ा को हिरासत में लिया गया
ज्ञानवापी मामले को लेकर बरेली (उत्तर प्रदेश) में जुमे की नमाज़ के बाद मौलाना तौकीर रज़ा के कई समर्थकों ने प्रदर्शन किया जिसका वीडियो सामने आया है। 'एएनआई' के मुताबिक, भारी भीड़ जुटने के बाद पुलिस ने तौकीर रज़ा को हिरासत में ले लिया है। गौरतलब है, ज्ञानवापी मामले को लेकर उन्होंने समर्थकों से 'जेल भरो' का आह्वान किया था।
read more at इंडिया टीवी


