Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमारा काम बच्चों को परफेक्ट बचपन देना नहीं: पैरेंटिंग को लेकर अपने इंस्टा पोस्ट में ट्विंकल

short by ललिता / on Friday, 13 January, 2023
अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने पैरेंटिंग को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, "हमारा (पैरेंट्स का) काम अपने बच्चों को परफेक्ट बचपन देना नहीं है।" उन्होंने आगे लिखा, "हमारा काम बच्चों को विचारों से भरना, उनकी क्षमता का सम्मान करना और उन्हें जागरुक बनाना है।" बकौल ट्विंकल, पैरेंट्स बच्चों की कमज़ोरियों को रेखांकित ना करें।