Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'गेम ऑफ थ्रोन्स' के ऐक्टर इऐन गेल्डर का 74 वर्ष की आयु में हुआ निधन

short by खुशी / on Wednesday, 8 May, 2024
टीवी सीरीज़ 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में 'केवन लैनिस्टर' का किरदार निभाने वाले ऐक्टर इऐन गेल्डर का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। गेल्डर के पति व साथी कलाकार बेन डैनियल्स ने इंस्टाग्राम पर बताया कि गेल्डर ने सोमवार को अंतिम सांस ली। बकौल डैनियल्स, गेल्डर बीते 5 महीने से पित्त की नली के कैंसर से पीड़ित थे।