Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'डोरेमोन' से भूकंप आने पर छिपने के बारे में सीखा था: लखनऊ के इमारत हादसे में बचा बच्चा

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 26 January, 2023
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में 5-मंज़िला इमारत ढहने के बाद मलबे से बचाए गए लोगों में सपा प्रवक्ता अब्बास हैदर का 6-वर्षीय बेटा मुस्तफा शामिल है। बकौल मुस्तफा, उसे लगा था कि भूकंप आया है। मुस्तफा ने कहा, "मैं डर गया था लेकिन मुझे कार्टून शो 'डोरेमोन'...याद आया जिसमें...भूकंप से बचना सिखाया गया था। मैं बेड के नीचे छिप गया था।"