शोएब मलिक का पीएसएल मैच देखने पहुंचीं पत्नी सना, दर्शकों ने लगाए 'सानिया मिर्ज़ा' के नारे
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पति शोएब मलिक का मैच देखने पहुंचीं ऐक्ट्रेस सना जावेद को देखकर दर्शकों ने 'सानिया मिर्ज़ा' के नारे लगाए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। मैच में मलिक ने 53(35) रन बनाए लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है, मलिक ने पिछले महीने सना से शादी करने की घोषणा की थी।
read more at हिन्दुस्तान


