होटल के एक मेल स्टाफ ने मेरे रूम में कैमरा छिपा दिया था: कृति खरबंदा
अभिनेत्री कृति खरबंदा ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि कन्नड़ फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें अपने होटल रूम के अंदर एक कैमरा छिपा हुआ मिला था। उन्होंने बताया, "होटल के एक मेल स्टाफ ने मेरे रूम में कैमरा छिपा दिया था और मुझे किस्मत से रूम चेक करने के दौरान यह मिल गया।"


