दिल्ली मेट्रो की ट्रेन के गेट में साड़ी फंसने से कई मीटर तक घिसटती गई महिला, हुई मौत
दिल्ली मेट्रो के इन्द्रलोक स्टेशन पर ट्रेन के गेट में साड़ी फंसने से 35-वर्षीय महिला कई मीटर तक घिसटती गई और इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। प्लैटफॉर्म के ऐक्सेस गेट से टकराने के बाद महिला ट्रैक पर गिर गई थी और उसके सिर और कमर में चोटें आईं। मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त घटना की जांच करेंगे।
read more at हिन्दुस्तान


