Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उम्मीद ना छोड़ें, इस नफरत से पार पा लेंगे: भारत-पाक के कलाकारों से पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस सरवत

short by तान्या झा / on Friday, 6 January, 2023
पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस सरवत गिलानी ने 'भारत-पाकिस्तान के कलाकारों पर क्या ज़िम्मेदारियां हैं' सवाल पर कहा है, "उम्मीद बनाए रखें कि हम इस नफरत से पार पा लेंगे।" उन्होंने कहा, "यह दौर गुज़र जाएगा क्योंकि कोई हमारी दिल की धड़कनों को और लोगों को जीने से नहीं रोक सकता।" बकौल ऐक्ट्रेस, कला को छोटे बक्से में सीमित नहीं किया जा सकता।