हमने एलओसी पार नहीं की लेकिन ज़रूरत पड़ी तो पार करेंगे: कारगिल विजय दिवस पर राजनाथ सिंह
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 24वें कारगिल विजय दिवस पर बुधवार को कहा, "कारगिल युद्ध भारत पर थोपा गया था...भारत ने पाकिस्तान से मसलों को सुलझाने का प्रयास किया...लेकिन पाकिस्तान ने भारत की पीठ में खंजर घोंप दिया।" उन्होंने कहा, "युद्ध जीतने के बाद भी हमने एलओसी पार नहीं की...लेकिन भविष्य में ज़रूरत पड़ी तो हम एलओसी पार करेंगे।"


