यूपी में दारोगा ने 3 सिपाहियों के प्रमोशन के लिए सर्विस बुक से फाड़े पन्ने, हुआ बर्खास्त
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में 2023 में 3 सिपाहियों को प्रमोशन दिलाने के लिए सर्विस बुक से उनकी खराब एंट्री वाले पन्ने फाड़ने को लेकर पुलिस मुख्यालय में तैनात लिपिक दारोगा देवेंद्र मौर्य को बर्खास्त किया गया है। दरअसल, दागी कॉन्स्टेबलों का नाम प्रमोशन की सूची में आने पर जांच बैठी थी। तब दारोगा समेत चारों को निलंबित किया गया था।
read more at हिन्दुस्तान


