Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत में दिसंबर 2023 तक आ जाएगी हाइड्रोजन ट्रेन: रेल मंत्री

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 1 February, 2023
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि हाइड्रोजन ट्रेन दिसंबर 2023 तक आ जाएगी। उन्होंने कहा, "इस ट्रेन का डिज़ाइन और निर्माण भारत में होगा। पहले यह ट्रेन कालका-शिमला जैसे हेरिटेज सर्किट पर चलेगी और बाद में इसका विस्तार अन्य स्थानों पर किया जाएगा।" उन्होंने कहा, "इस बार के बजट में हरित विकास पर बहुत ध्यान दिया गया है।"