कुपवाड़ा में पीओके से संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, आतंकियों के 5 सहयोगी हुए अरेस्ट
कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) पुलिस ने पीओके से संचालित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि आतंकियों से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया है। बकौल पुलिस, आतंकियों के एक सहयोगी की गिरफ्तारी के बाद 4 अन्य को भी गिरफ्तार किया गया और पांचों कुपवाड़ा के रहने वाले हैं।
read more at भाषा


