क्यों अंपायरों के दखल के बाद युजवेंद्र चहल को करनी पड़ी 10वें नंबर पर बल्लेबाज़ी?
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टी20I मैच में गुरुवार को 10वें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को अंपायरों ने ड्रेसिंग रूम में लौटने से रोक दिया। चूंकि, चहल मैदान में उतर चुके थे इसलिए उनकी पारी तकनीकी रूप से शुरू हो चुकी थी। दरअसल, भारत उनकी जगह मुकेश कुमार को मैदान पर भेजना चाहता था।
read more at ABP न्यूज़


