कौन हैं अवधेश प्रसाद जिन्होंने अयोध्या की लोकसभा सीट फैज़ाबाद से बीजेपी को हराया?
उत्तर प्रदेश की फैज़ाबाद लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने बीजेपी के लल्लू सिंह को 54,567 वोटों से हराया है। लखनऊ विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई कर चुके 79 वर्षीय अवधेश 9 बार के विधायक हैं और वह पहली बार लोकसभा के सदस्य बनेंगे। गौरतलब है कि फैज़ाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत ही अयोध्या शहर आता है।


