हरियाणा में कुर्ते पर जन समस्याएं छपवाकर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में पहुंचे विधायक, रोके गए
फरीदाबाद (हरियाणा) में शुक्रवार को कुर्ते में जन समस्याएं छपवाकर ज़िलास्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा को पुलिसकर्मियों ने परेड ग्राउंड के बाहर ही रोक दिया। इस दौरान विधायक व पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। नीरज ने उन्हें रोके जाने का वीडियो अपने 'X' अकाउंट पर शेयर कर लिखा, "क्या हम सच में आज़ाद हैं?"
read more at News18 हिंदी


