सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल रोकने के लिए बनाएंगे नियम: केंद्र सरकार
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा है कि सरकार सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर 'अश्लील और अभद्र भाषा' के उपयोग को विनियमित करने के लिए नियम और कानून बनाएगी। दरअसल, मार्च में वेब शो 'कॉलेज रोमांस' से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा था कि ओटीटी कॉन्टेंट को विनियमित करना ज़रूरी है।
read more at हिन्दुस्तान


