ऑटो चालक ने हाथापाई के बाद गोली मारकर की थी डीएसपी की हत्या: पंजाब पुलिस
जालंधर (पंजाब) में नहर के पास मृत मिले अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित 54-वर्षीय डीएसपी दलबीर सिंह देओल की हत्या के आरोप में एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, ऑटो चालक द्वारा डीएसपी को उनके गांव छोड़ने से इनकार करने के कारण दोनों में हाथापाई हुई थी जिसके बाद आरोपी ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
read more at Times Now नवभारत


