अमेरिका में की गई 20 वर्षीय भारतीय छात्र की हत्या, जंगल में कार के भीतर मिला शव
अमेरिका में पारुचुरी अभिजीत नामक 20 वर्षीय भारतीय छात्र की हत्या कर दी गई और उसका शव जंगल में कार के भीतर मिला है। प्रशासन को आशंका है कि हमलावरों ने पैसों और लैपटॉप के लिए अभिजीत की हत्या की। अभिजीत ने पिछले साल अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
read more at Times Now


