ऐक्ट्रेस मिली बॉबी ब्राउन ने 19 साल की उम्र में की सगाई, शेयर की अपने मंगेतर के साथ तस्वीर
ब्रिटिश ऐक्ट्रेस मिली बॉबी ब्राउन ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्होंने ऐक्टर जेक बॉनजोवी से सगाई कर ली है। 19-वर्षीय मिली ने अपने 20-वर्षीय मंगेतर जेक के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनकी एक उंगली पर सगाई की अंगूठी दिख रही है। जेक बॉनजोवी, अमेरिकी सिंगर व सॉन्गराइटर जॉन बॉन जोवी के बेटे हैं।
read more at Mirror


