Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में युवती को जबरन गो-मांस खिलाने व यौन शोषण करने के आरोप में 10 लोगों पर केस दर्ज

short by शिव / on Tuesday, 5 December, 2023
हरदोई (उत्तर प्रदेश) की एक हिंदू युवती का शारीरिक शोषण करने, जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने और गो-मांस खिलाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता के पिता के मुताबिक, आरोपी उसकी बेटी को देह व्यापार के लिए मजबूर कर रहे थे।