शाहरुख खान का कभी मज़ाक नहीं बना पाऊंगा, उनका बहुत सम्मान करता हूं: मुनव्वर फारुकी
कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह कभी अभिनेता शाहरुख खान का मज़ाक नहीं बना सकते हैं। उन्होंने कहा, "उनके जैसा इंसान, इतना हाज़िर-जवाब...इतना नाम और शोहरत...होने के बाद भी उनमें एक अलग सी कशिश है...आप बस देखते रह जाएं।" बकौल फारुकी, "दिल से उनका बहुत सम्मान करता हूं। कभी उनका मज़ाक नहीं बना पाऊंगा।"


