यूपी में दुल्हन के परिवार वालों ने 'योगी' नामक दूल्हे को तोहफे में दिया बुलडोज़र
हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) में दुल्हन के परिवार वालों ने योगेंद्र उर्फ योगी प्रजापति नामक दूल्हे को तोहफे में बुलडोज़र दिया है जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। दुल्हन के पिता ने कहा, "कार देते तो खड़ी रहती...बुलडोज़र करेगा काम…मेरी बिटिया पाएगी दाम।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, योगेंद्र भारतीय नौसेना में कार्यरत है जबकि लड़की सिविल सेवा की तैयारी कर रही है।
read more at Times Now


