यूपी में एलिवेटेड रोड पर 2 महिलाएं करती दिखीं डांस, कार ज़ब्त व एक शख्स हुआ गिरफ्तार
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) के एलिवेटेड रोड पर खड़ी एक कार के सामने 2 महिलाओं के डांस करने का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल होने के बाद कौशांबी पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कहा कि महिलाओं और उनके साथ मौजूद एक शख्स ने यातायात को बाधित किया। पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर कार को ज़ब्त कर लिया है।
read more at Hindustan Times


