विपक्षी एकता को लेकर शरद पवार ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे व राहुल गांधी से की मुलाकात
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार शाम दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व पार्टी के नेता राहुल गांधी और के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात की। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी।
read more at ABP न्यूज़


