ऑस्कर सेरेमनी में 'नाटू नाटू' गाने पर लाइव परफॉर्मेंस देंगे राहुल सिप्लिगुंज व काल भैरव
गायक राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव 95वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने पर लाइव परफॉर्मेंस देंगे। राहुल और काल भैरव का यह पहला ऑस्कर परफॉर्मेंस होगा। एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित 'आरआरआर' का 'नाटू नाटू' गाना ऑस्कर-2023 में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट हुआ है। 'नाटू नाटू' को एम.एम. कीरवानी ने कंपोज़ किया है।
read more at ABP न्यूज़


