Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मैंने फिंच को स्कोरकार्ड भेजकर कहा 'वहां चल क्या रहा है': सूर्यकुमार की पारी पर मैक्सवेल

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 24 November, 2022
ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हालिया टी20I मैच में भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "मैंने मैच का स्कोरकार्ड देखा...फिर उसका स्क्रीनशॉट ऐरन फिंच को भेजा और कहा, 'वहां आखिर चल क्या रहा है?...वह तो किसी दूसरे ग्रह पर खेल रहे हैं'।" सूर्यकुमार ने 51-गेंद पर 111-रन बनाए थे।