Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में हिंसा पर सीएम नीतीश ने की बैठक, मृतक के परिजन के लिए ₹5 लाख के मुआवज़े का एलान

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 2 April, 2023
बिहार के सासाराम व बिहारशरीफ में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने पुलिस व प्रशासन को अलर्ट रहने और उपद्रवियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीएम ने बिहारशरीफ में हुई घटना में मृत शख्स के परिजन के लिए ₹5 लाख के मुआवज़े का एलान भी किया।