शायद मुझमें पर्याप्त योग्यता नहीं: महाराष्ट्र कैबिनेट में शामिल न किए जाने पर पंकजा मुंडे
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के हालिया विस्तार में कैबिनेट में जगह न मिलने पर बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने गुरुवार को कहा, "शामिल किए जाने के लिए मुझमें शायद पर्याप्त योग्यता नहीं है।" बकौल पंकजा, "उनके (नेतृत्व) अनुसार जो योग्य होगा...उसे मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।" गौरतलब है कि महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में 18 नेताओं को शामिल किया गया है।
read more at Times Now नवभारत


