पुलिस हिरासत से भागने के लिए महाराष्ट्र में ट्रेन से कूदा शख्स, उसी ट्रेन से कुचलकर हुई मौत
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि छेड़छाड़ के एक मामले में आरोपी 40-वर्षीय शख्स द्वारा पुलिस हिरासत से भागने के लिए ट्रेन से कूदने के बाद नागपुर (महाराष्ट्र) में उसी ट्रेन से कुचलकर उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त छत्तीसगढ़ पुलिस उसे कांकेर ले जा रही थी। मामले में आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया गया है।
read more at PTI


