Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2011 विश्व कप टीम में न होना मेरे लिए बड़ा झटका था; योग व ध्यान से मदद मिली: रोहित शर्मा

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 25 May, 2023
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक साक्षात्कार में बताया है कि 2011 वनडे विश्व कप टीम में न चुना जाना उनके लिए बहुत बड़ा झटका था। उन्होंने कहा, "इस दौरान मैंने खुद के साथ समय बिताया, योग व ध्यान किया और इससे मुझे बहुत मदद मिली।" बकौल रोहित, अगर खुद को नहीं बदलता तो कभी दोबारा क्रिकेट नहीं खेल पाता।