पत्रलेखा से सिर्फ 1 घंटे की मुलाकात के लिए लखनऊ से शिलॉन्ग गया था: राजकुमार राव
ऐक्टर राजकुमार राव ने यूट्यूबर राज शमानी के पॉडकास्ट में शादी से पहले पत्नी पत्रलेखा से डेटिंग के दौरान का एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया, "शूटिंग के दौरान आधे दिन का ब्रेक मिलने पर मैं उनसे सिर्फ एक घंटे की मुलाकात के लिए लखनऊ से शिलॉन्ग गया था।" उन्होंने बताया, "आयुष्मान खुराना इस बात पर चौंक गए थे।"
read more at Youtube


