अमेरिका में स्कूल परिसर में हुई गोलीबारी में कम-से-कम 2 बच्चों की मौत, कई घायल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के मिनेसोटा के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में कम-से-कम 2 बच्चों की मौत हो गई है कम-से-कम 14 बच्चों समेत करीब 17 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि हमलावर ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, कुछ घायल बच्चों की हालत गंभीर है।
read more at हिन्दुस्तान


