स्ट्रीट डॉग की हत्या पर रो पड़ीं मंजरी फडनिस; कहा- रॉड से पीटा गया, बोरी में भरकर फेंका गया
फिल्म 'जाने तू या जाने ना' फेम ऐक्ट्रेस मंजरी फडनिस अपनी हाउसिंग सोसायटी में एक स्ट्रीट डॉग की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रो पड़ीं। उन्होंने दावा किया, "कुत्ता सो रहा था तब किसी ने उसपर रॉड से हमला किया...जिससे वह बेहोश हो गया।" उन्होंने कहा, "उसके मुंह से खून बह रहा था...उसे बोरी में भरकर...फेंक दिया गया।"
read more at इंडिया टीवी


