Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आदिवासियों ने बताया, चीन ने अरुणाचल के किन इलाकों पर किया है कब्ज़ा

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 29 June, 2026
आदिवासी संगठन ने अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी के 'ताक्सिंग' क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 5 अलग जगहों पर चीन की संदिग्ध और आक्रामक गतिविधियों की सूची प्रशासन को सौंपी है। इनमें 'ओयिंग', पोत्रंग झील (स्थानीय लोगों के लिए एक पवित्र तीर्थ स्थल), तिन्दिनतांग (ताक्सिंग हेडक्वार्टर के नज़दीक स्थित इलाका), पनिआर (आदिवासियों का पारंपरिक क्षेत्र) और मरपन शामिल हैं।